कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस की अनूठी पहल: परिवार जागृति केंद्रों पर सुलझे 11 पारिवारिक विवाद

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में सभी सर्किलों में काउंसलिंग, परिवारों में कराई गई सुलह

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए जनपद के सभी सर्किल स्तरों पर ‘परिवार जागृति‘ विकेंद्रीकृत परिवार परामर्श केंद्रों का आयोजन किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से पारिवारिक कलह और विवादों से जूझ रहे 11 परिवारों की सफल काउंसलिंग कराकर उन्हें फिर से एक सूत्र में बांधने में सफलता हासिल की गई।

सभी पांच सर्किलों में आयोजित हुई काउंसलिंग

जनपद के सर्किल अकबरपुर (पुलिस लाइन), सर्किल रसूलाबाद (थाना शिवली), सर्किल डेरापुर (थाना डेरापुर), सर्किल भोगनीपुर (थाना भोगनीपुर) और सर्किल सिकंदरा (थाना सिकंदरा) में परिवार जागृति केंद्रों की बैठकें हुईं। यहां प्रशिक्षित महिला परामर्शदाताओं, महिला सुरक्षा दल और संबंधित पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातों को निष्पक्ष, संवेदनशील और धैर्यपूर्वक सुना।

11 परिवारों में हुआ समझौता

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित कराते हुए आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण कराया गया: सर्किल अकबरपुर (पुलिस लाइन) में 6 परिवारों में समझौता कराया गया। सर्किल रसूलाबाद (थाना शिवली) में 3 परिवारों में आपसी सहमति बनी। सर्किल भोगनीपुर में 1 परिवार का विवाद सुलझाया गया। सर्किल सिकंदरा में 1 परिवार का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया।

शेष मामलों में अगली तारीख तय

जिन मामलों में तत्काल सहमति नहीं बन सकी, उनमें अगली तारीख तय करते हुए दोनों पक्षों को सोचने-समझने का समय दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, परिवार जागृति केंद्रों का मुख्य उद्देश्य अदालती मुकदमों और पुलिसिया झंझटों से बचाकर मानवीय दृष्टिकोण से परिवारों को टूटने से बचाना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रनिया में घर से गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार, 770 पुड़िया अवैध मादक पदार्थ बरामद


Related Articles

AD
Back to top button