कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर दहत: यूपीटीईटी परीक्षा के नतीजों का इंतजार जल्द होगा खत्म, सितंबर के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है परिणाम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर घोषित होंगे परिणाम, 17.7 लाख अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे स्कोरकार्ड का इंतजार

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में परिणाम घोषित कर सकता है। राज्य के सभी 75 जिलों में 2 से 4 जुलाई 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में 17.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

आयोग द्वारा जल्द ही फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे जो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक पात्रता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। ​परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर यूपीटेट 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करना होगा।

स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देने के बाद अभ्यर्थी अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जांच कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण देरी होने पर अभ्यर्थियों को धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही अपना परिणाम देखने की सलाह दी गई है।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: भोगनीपुर में बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक, संगठन मजबूती और मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन


 

Related Articles

AD
Back to top button