कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: एक स्कैन में सामने आएगा केस का पूरा माल, थाना रूरा के डिजिटल मालखाना देख पुलिस अधीक्षक ने की तारीफ

कानपुर देहात में हाईटेक हुआ मालखाना, क्यूआर कोड और डैशबोर्ड से मिनटों में मिलेगा मुकदमों का रिकॉर्ड

कानपुर देहात: आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना रूरा स्थित डिजिटल मालखाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे विभिन्न प्रकार के माल के वर्गीकरण, अभिलेखीकरण, रख-रखाव एवं डिजिटल माध्यम से उनके त्वरित सत्यापन/लोकेशन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। ई-मालखाना में माल मुकदमाती, माल कुर्की, माल जामा तलाशी, लावारिस एवं लावारिस/लादावा माल आदि श्रेणियों में माल का वर्गीकरण किया गया है। डिजिटल मालखाना डैशबोर्ड के माध्यम से थाने पर उपलब्ध कुल माल की संख्या तथा माल मुकदमाती का कैश, गोल्ड/सिल्वर, एण्टीक, शस्त्र, NDPS, इलेक्ट्रॉनिक एवं दस्तावेज आदि श्रेणियों में विवरण डिजिटल रूप से दर्ज एवं प्रदर्शित किया जा सकता है।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि माल को वर्षवार रैक एवं सब-रैक में व्यवस्थित किया गया है। सॉफ्टवेयर में अपराध संख्या दर्ज करने पर संबंधित मुकदमे से जुड़े माल के रैक की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, किसी अपराध से संबंधित माल को प्राप्त करने हेतु QR Code स्कैन करने पर संबंधित बॉक्स में रखे माल की सम्पूर्ण जानकारी, जैसे माल का प्रकार, मु0अ0सं0, विवेचक आदि का विवरण तत्काल प्राप्त किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा डिजिटल मालखाना की डिजिटल व्यवस्था की सराहना करते हुए माल के सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण, वर्गीकरण एवं सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली के माध्यम से माल की त्वरित पहचान एवं लोकेशन की जानकारी प्राप्त होने से मालखाने की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुगम हुई है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डिजिटल मालखाना से संबंधित अभिलेखों एवं डिजिटल प्रविष्टियों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा माल के रख-रखाव एवं डिजिटल रिकॉर्ड को अद्यतन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: अंतिम सावन सोमवार पर पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था देख दंग रह गए श्रद्धालु


 

Related Articles

AD
Back to top button