उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अंतिम सावन सोमवार पर बाणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे डीआईजी, जलाभिषेक के बाद परखी सुरक्षा व्यवस्था

बनीपारा धाम में डीआईजी यमुना प्रसाद ने की पूजा-अर्चना, थाना रूरा में प्रेस वार्ता कर पुलिस प्रबंधों की दी जानकारी

कानपुर देहात: श्रावण मास के सोमवार पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज यमुना प्रसाद ने कानपुर देहात का दौरा किया। उन्होंने थाना रूरा क्षेत्र के अंतर्गत बनीपारा स्थित ऐतिहासिक बाणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।

पूजा-अर्चना के बाद डीआईजी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और पुलिस बल की तैनाती की स्थिति देखी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को लेकर पूरी संवेदनशीलता बरती जाए तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके पश्चात थाना रूरा परिसर में पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पत्रकारों से वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने श्रावण सोमवार को लेकर जनपदभर में किए गए सुरक्षा प्रबंधों और शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का विवरण साझा किया।

इस भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: एक स्कैन में सामने आएगा केस का पूरा माल, थाना रूरा के डिजिटल मालखाना देख पुलिस अधीक्षक ने की तारीफ


Related Articles

AD
Back to top button