कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजशिक्षा

कानपुर देहात के बीएसए की अनोखी पहल: परिषदीय स्कूलों तक पक्के संपर्क मार्ग बनाने के लिए बीएसए ने जिला पंचायत राज अधिकारी को लिखा पत्र

कच्चे और कीचड़ भरे रास्तों से बच्चों और शिक्षकों को मिलेगी राहत, खंड शिक्षा अधिकारियों ने तैयार की सूची

राजेश कटियार,कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों तक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों की पहुंच को आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर स्कूलों तक पक्के संपर्क मार्गों का निर्माण कराने का अनुरोध किया है।

कच्चे रास्तों से हो रही परेशानी
जारी पत्र के अनुसार वर्तमान में जनपद कानपुर देहात के कई परिषदीय विद्यालयों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग कच्चे हैं। इस वजह से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर स्टाफ को स्कूल पहुंचने में भारी कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ऐसे सभी स्कूलों को चिन्हित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से ऐसे सभी परिषदीय विद्यालयों की एक विस्तृत सूची तैयार कराई गई है जहां पक्के संपर्क मार्ग की अत्यंत आवश्यकता है। इस सूची को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को संलग्नक के साथ भेजा गया है।

इस पहल से ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा जिससे बरसात के दिनों में जलभराव या कीचड़ के कारण बच्चों की बाधित होने वाली पढ़ाई में सुधार आने की उम्मीद है।


ये भी पढे- कानपुर देहात: किताबों के वितरण का प्रमाण पत्र न देने पर भड़के बीएसए, बोले लापरवाही क्षम्य नहीं होगी


 

Related Articles

AD
Back to top button