कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: किताबों के वितरण का प्रमाण पत्र न देने पर भड़के बीएसए, बोले लापरवाही क्षम्य नहीं होगी

राजपुर ब्लॉक को छोड़ अन्य सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अंतिम चेतावनी, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने जनपद के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में मुफ्त पाठ्यपुस्तकों और कार्यपुस्तिकाओं के वितरण की स्थिति को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ब्लॉक स्तर से अब तक किताबों के वितरण का प्रमाण पत्र जिला कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है जिसे लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है।

इस लापरवाही पर सख्त कार्यवाही करते हुए बीएसए ने राजपुर विकासखंड को छोड़कर जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए निर्देशित किया था कि वे 21 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे तक हर हाल में वितरण प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें।

पत्र में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह आदेश राजकीय विद्यालयों, परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट, सहायता प्राप्त मदरसों और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी स्कूलों पर प्रभावी है।

Related Articles

AD
Back to top button