कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: 31 अगस्त से शुरू होगा दो दिवसीय एलबीडी प्रशिक्षण, प्रतिभागियों की सूची जारी

गणित व विज्ञान के पठन-पाठन को प्रयोगात्मक बनाने के लिए एसआरजी और चयनित शिक्षकों की सूची जारी।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत नामित गणित और विज्ञान के शिक्षकों को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में समय से शामिल होने का कड़ा आदेश जारी किया है।

यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित दीन दयाल राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में आयोजित किया जाएगा। बीएसए ने पात्र शिक्षकों एवं अधिकारियों की सूची तैयार कर महानिदेशक को भेज दी है और सभी प्रतिभागियों को नियत समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

इस कार्यक्रम में एसआरजी अजय कुमार गुप्ता व अनंत त्रिवेदी, डेरापुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेरी से शिक्षिका स्वाती, मलासा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलंदर से शिक्षिका शबाना परवीन और रसूलाबाद ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल रसूलाबाद के शिक्षक शैलेंद्र कुमार सचान भाग लेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button