कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को निशुल्क पुस्तक वितरण की मांगी गई रिपोर्ट

बीएसए ने जारी किया अनुस्मारक पत्र, निर्धारित प्रारूप में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बीएसए ने जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को एक महत्वपूर्ण अनुस्मारक पत्र जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा 22 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को बांटी जा रही निशुल्क पाठ्य पुस्तकों और कार्य पुस्तिकाओं (वर्कबुक) के वितरण की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।

पत्र में राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पूर्व निर्देशों का हवाला देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों में नामांकित छात्र संख्या के अनुसार बांटी गई शिक्षण सामग्री का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप पर भरकर कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

इसके लिए विभाग द्वारा एक विशेष तालिका भी जारी की गई है जिसमें विकास खंड का नाम, विद्यालय का प्रकार, कक्षा 1 से 8 तक के कुल विद्यार्थियों की संख्या और वितरित की गई पुस्तकों व कार्य पुस्तिकाओं की सटीक संख्या दर्ज करनी होगी।
इस कवायद का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के हर बच्चे तक सरकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त शिक्षण सामग्री समय से पहुँची है कि नही की जानकारी प्राप्त करना है।

Related Articles

AD
Back to top button