कानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊशिक्षा

कानपुर देहात के शिक्षक प्रताप भानु सिंह गौर के तकनीकी नवाचार को राज्य स्तरीय सम्मान

आईसीटी की पाठशाला 2.0 पुस्तक में शामिल हुआ प्रताप भानु सिंह गौर का डिजिटल पोस्टर मॉडल

लखनऊ: पाँच सितारा पिकाडीली होटल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में “आईसीटी की पाठशाला 2.0 (शिक्षा में तकनीकी नवाचार)” पुस्तक का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार साही (वरिष्ठ विशेषज्ञ, राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ गुंजन रौतेला एवं डॉ रेनू सिंह शोध प्रवक्ता एस सी ई आर टी उत्तर प्रदेश ने पुस्तक का विमोचन करते हुए इसे शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस पुस्तक में उत्तर प्रदेश के विभिन्न नवाचारी शिक्षकों के उत्कृष्ट तकनीकी नवाचारों को स्थान दिया गया है जिसका संपादन आई सी टी की पाठशाला के संस्थापक शिक्षक शेखर यादव के द्वारा किया गया है। पीएम श्री संविलियन विद्यालय रोशनमऊ, जनपद कानपुर देहात के शिक्षक प्रताप भानु सिंह गौर द्वारा सह लिखित लेख डिजिटल पोस्टर से विद्यालय को मिली पहचान! को भी पुस्तक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। यह डिजिटल नवाचार विद्यार्थियों के सीखने को अधिक रुचिकर, प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक उल्लेखनीय प्रयास है।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालयों में तकनीकी नवाचारों का समावेश समय की आवश्यकता है। उन्होंने नवाचारी शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, राज्यभर से आए नवाचारी शिक्षक, शिक्षा विशेषज्ञ एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। सभी ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया। यह उपलब्धि पीएम श्री संविलियन विद्यालय रोशनमऊ एवं जनपद कानपुर देहात के लिए गौरव का विषय है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर शिक्षक प्रताप भानु सिंह गौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे, 27 अगस्त तक मांगी गई रिपोर्ट


 

Related Articles

AD
Back to top button