कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात के मंगलपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकंदरा क्षेत्र से दबोचा मुख्य आरोपी

Kanpur Dehat, अमन यात्रा लाइव: जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है. वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पूर्व में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी.
जांच के क्रम में पुलिस टीम ने तकनीकी व मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त राजा कुरैशी को सिकंदरा थाना क्षेत्र से गवाहों के समक्ष हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है.
कानून-व्यवस्था को चुनौती देने और नाबालिक से जुड़े अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. ऐसे मामलों में त्वरित न्याय और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की विधिक प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जा रहा है.



