चित्रकला प्रतियोगिता में वैशाली अव्वल: मुबारकपुर लाटा में गूंजा बेटी बचाओ का संदेश, मेधावियों को मिला सम्मान
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन, मुख्य अतिथि उमा द्विवेदी ने की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील
कानपुर देहात। शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के क्रम में प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर लाटा में mubarakpur painting competition और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका तथा नगर पंचायत रनियां की मनोनीत सभासद उमा द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सरोज मिश्रा ने मुख्य अतिथि को बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।
चित्रकला में झलका महिला सशक्तीकरण का संदेश
mubarakpur painting competition के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता जैसे संवेदनशील विषयों पर आकर्षक चित्र उकेरे। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में वैशाली ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि श्रद्धा ने द्वितीय और स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट जनों द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ये भी वीडियो देखे-
बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना साझा दायित्व
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमा द्विवेदी ने कहा कि बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि वे बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता दें ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर परिवार और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें।
अभिभावकों व ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में ग्रामीणों और अभिभावकों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान पूर्व प्रधान देवेंद्र पांडेय, संकुल प्रभारी उमेश राठौर, सहायक अध्यापक मीना अग्रवाल, अभिषेक द्विवेदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुशीला व राजबेटी, एएनएम सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे। mubarakpur painting competition के सफल आयोजन से बच्चों में रचनात्मक ऊर्जा और सामाजिक चेतना का संचार हुआ।



