उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

UPSSSC PET 2026: परीक्षा केंद्रों पर अचानक पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; दिए सख्त निर्देश

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो: जिलाधिकारी

कानपुर देहात।जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के अंतर्गत विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पुखरायां तथा श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज, पुखरायां स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, उप जिलाधिकारी भोगनीपुर देवेंद्र सहित केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button