कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात के अनिल मिश्रा बने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, जिले में दौड़ी हर्ष की लहर
वीएसएसडी कॉलेज के प्रोफेसर को प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी; तीसरी बार मिला राज्य स्तरीय पद, सांसद व मंत्रियों ने दी बधाई।

कानपुर देहात (शिवली)। जनपद के शिवली निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता और वीएसएसडी (V.S.S.D) कॉलेज में प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने ‘शिक्षक प्रकोष्ठ’ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है।
बता दें कि कानपुर देहात के पूर्व जिला महामंत्री रहे अनिल मिश्रा को प्रदेश स्तर पर यह तीसरी बार बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इससे पूर्व वे दो बार पार्टी के ‘प्रबुद्ध प्रकोष्ठ’ के प्रदेश संयोजक पद का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री अजीत पाल, विधायक पूनम शंखवार, पूर्व विधायक विनोद कटियार, पूर्व प्रत्याशी डॉ. सतीश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला और जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



