कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
जयपुरिया स्कूल पुखरायां की पर्णिका ने इंटर-स्कूल कहानी-कथन प्रतियोगिता में जीता तृतीय स्थान, बढ़ाया मान
कक्षा 4 की छात्रा की उत्कृष्ट सफलता पर प्रधानाचार्या और प्रबंधन ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

कानपुर देहात (पुखरायां)। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की कक्षा 4 की मेधावी छात्रा पर्णिका त्रिपाठी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जयपुरिया विद्यालयों के बीच आयोजित राज्य स्तरीय इंटर-स्कूल ‘कहानी-कथन’ (Storytelling) प्रतियोगिता में पर्णिका ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से तृतीय स्थान हासिल किया है।
छात्रा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या और प्रबंधन समिति ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। विद्यालय परिसर में पर्णिका को उसकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने पर्णिका को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



