छेड़खानी और दरिंदगी से तंग आकर किशोरी ने खाया था जहरीला पदार्थ: बरौर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी गुलशन को दबोचा, निगोही रोड से हुई गिरफ्तारी
नाबालिग को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने वाले पर लगा पॉक्सो एक्ट, थानाध्यक्ष सोमवीर सिंह की टीम ने 48 घंटे में भेजा जेल
ब्रजेन्द्र तिवारी, कानपुर देहात। जनपद में महिला एवं बाल अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बरौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। barour police arrested rape accused के क्रम में पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका से डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने और उसे जहर खाने पर विवश करने वाले वांछित अभियुक्त गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा और न्यायालय में पेश किया।
छेड़खानी और दरिंदगी से परेशान होकर पीड़िता ने खाया था विषैला पदार्थ
घटनाक्रम के अनुसार, 03 नवंबर 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना बरौर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए थे। वादी का आरोप था कि ग्राम किशोरपुर निवासी गुलशन पुत्र सर्वेश उसकी नाबालिग पुत्री से आए दिन रास्ते में छेड़खानी करता था और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। लगातार प्रताड़ना और लोकलाज के भय से क्षुब्ध होकर नाबालिग पीड़िता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। पीड़िता की हालत बिगड़ने और परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 में धारा 65(1), 108, 331, 3(5), 351(3) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया।
निगोही रोड से धरा गया आरोपी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जाल बिछाया गया। 05 नवंबर 2026 को थानाध्यक्ष सोमवीर सिंह एवं कांस्टेबल दुर्गेश दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित दबिश देते हुए पुलिस टीम ने बरौर से निगोही जाने वाली सड़क से 20 वर्षीय अभियुक्त गुलशन को गिरफ्तार कर लिया।
विधिक कार्रवाई पूरी कर भेजा जेल
थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की गई है। barour police arrested rape accused के तहत पकड़े गए अभियुक्त गुलशन को आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूर्ण कराने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।



