माधौगढ़ समाधान दिवस में डीएम का कड़ा एक्शन: चकरोड मामले में लापरवाही पर लेखपाल को चेतावनी, 6 शिकायतों का मौके पर फैसला
डीएम समीर व एसपी सुरेश चंद्र रावत ने सुनीं 26 समस्याएं, शिकायतकर्ता से फीडबैक और फोटोग्राफिक साक्ष्य जुटाने के कड़े निर्देश
माधौगढ़,जालौन। जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए शनिवार को तहसील माधौगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। madhogarh sampurna samadhan diwas के तहत जिलाधिकारी समीर एवं पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने संयुक्त रूप से दूरदराज से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 मामलों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया।
लापरवाह लेखपाल को कड़ी चेतावनी, चकरोड विवाद पर सख्त
रुख जनसुनवाई के दौरान ग्राम उमरी जागीर की चकरोड संख्या 726 से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि लेखपाल के स्थलीय निरीक्षण के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। डीएम ने मौके पर ही संबंधित लेखपाल को तलब कर मामले की पड़ताल की। प्रथम दृष्टया लापरवाही उजागर होने पर लेखपाल को कड़ी चेतावनी जारी की गई और तत्काल मौके पर जाकर समस्या का विधि सम्मत समाधान कराने का आदेश दिया गया।
फीडबैक लें और साक्ष्य के रूप में फोटोग्राफ सुरक्षित रखें
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजों में सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर उसका असर दिखना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक लिया जाए और निस्तारण के साक्ष्य के रूप में फोटोग्राफ व संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं, ताकि फरियादी को दोबारा उसी समस्या के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। साथ ही आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत आतिशबाजी दुकानों पर सुरक्षा मानकों की जांच हेतु क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों को निरंतर निरीक्षण के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी अभिनव यादव, सीओ अम्बुज, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी सहित राजस्व, विकास और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। madhogarh sampurna samadhan diwas में अधिकारियों की इस सख्ती से लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढे- जालौन: थाना समाधान दिवस में एक्शन मोड में दिखे डीएम और एसपी, 17 में से 11 शिकायतों का मौके पर फैसला



