उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

Kanpur Dehat Pond Drowning Incident: रसूलाबाद में शौच के लिए निकले कक्षा 7 के छात्र की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत, कीचड़ में धंसा मिला शव

Kanpur Dehat Pond Drowning Incident: रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में शौच के लिए गए कक्षा 7 के छात्र अमोल की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

रसूलाबाद।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव में शौचक्रिया के वास्ते निकले कक्षा 7 के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।शाम करीब 6 बजे तालाब में डूबने की आशंका पर ग्रामीणों ने खोजबीन की तो उसका शव कीचड़ में धंसा मिला।रतनपुर गांव निवासी अमोल 15 वर्ष पुत्र अनिल कुमार गांव के जूनियर स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था।उसके चाचा चंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर अमोल गांव के किनारे स्थित तालाब में शौच के लिए गया था।तालाब काफी गहरा होने के कारण पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया।काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।शाम करीब छह बजे तालाब में डूबने की आशंका होने पर गांव के युवकों ने पानी में तलाश की।काफी देर मशक्कत के बाद अमोल का शव कीचड़ में धंसा मिला।ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक के बाबा रामप्रकाश उर्फ तारबाबू ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।अमोल की आकस्मिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button