उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: विधानसभा चुनाव 2027 से पहले 38 प्रतिसार निरीक्षकों (RI) के तबादले, कानपुर देहात के दो अफसरों सहित सभी के नाम और नई तैनाती की पूरी लिस्ट देखें

डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से जारी हुआ आदेश; गाजियाबाद, लखनऊ, वाराणसी, बरेली, मेरठ और गौतमबुद्धनगर समेत कई जिलों व पीएसी वाहिनियों के प्रतिसार निरीक्षक बदले गए

लखनऊ, 29 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) मुख्यालय लखनऊ की ओर से रविवार, 29 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत प्रदेश भर के 38 प्रतिसार निरीक्षकों (Reserve Inspectors) का स्थानांतरण कर दिया गया है। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत तथा जनपदों में निर्धारित कार्यकाल पूर्ण होने व सेवानिवृत्ति जनित रिक्तियों के समायोजन के लिए पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है। तबादला सूची में कानपुर देहात गृह जनपद वाले दो प्रतिसार निरीक्षक भी शामिल हैं।

आज ही कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर योगदान देने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) आर.डी. चौरसिया द्वारा जारी आदेश में समस्त अपर पुलिस महानिदेशक जोन, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक एवं पीएसी सेनानायकों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित प्रतिसार निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए कार्यमुक्ति की तिथि से मुख्यालय को अवगत कराएं।

स्थानांतरित सभी 38 प्रतिसार निरीक्षकों की पूरी सूची

क्र.सं. नाम (प्रतिसार निरीक्षक / शिविरपाल) गृह जनपद वर्तमान तैनाती (कहाँ से) नवीन तैनाती (कहाँ को)
1 धर्मेन्द्र सिंह रायबरेली प्रतिसार निरीक्षक, गाजियाबाद प्रतिसार निरीक्षक, मिर्जापुर
2 राजेश कुमार सिंह मिर्जापुर प्रतिसार निरीक्षक, लखनऊ प्रतिसार निरीक्षक, वाराणसी
3 नलीन प्रसाद देवरिया प्रतिसार निरीक्षक, वाराणसी प्रतिसार निरीक्षक, बाराबंकी
4 कृष्णवीर सिंह मुजफ्फरनगर प्रतिसार निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर प्रतिसार निरीक्षक, हरदोई
5 सुरेश राय संतकबीरनगर प्रतिसार निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर प्रतिसार निरीक्षक, सुल्तानपुर
6 सुरेन्द्र विक्रम सिंह वाराणसी प्रतिसार निरीक्षक, फिरोजाबाद प्रतिसार निरीक्षक, लखनऊ
7 राम रतन सिंह अमरोहा प्रतिसार निरीक्षक, मथुरा प्रतिसार निरीक्षक, आजमगढ़
8 किशन लाल मुरादाबाद प्रतिसार निरीक्षक, एटा प्रतिसार निरीक्षक, मुजफ्फरनगर
9 राज कुमार सिंह कानपुर देहात प्रतिसार निरीक्षक, हाथरस प्रतिसार निरीक्षक, बरेली
10 राजेन्द्र कुमार कानपुर देहात प्रतिसार निरीक्षक, अमेठी प्रतिसार निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर द्वितीय
11 राजेश कुमार बलिया प्रतिसार निरीक्षक, सुल्तानपुर प्रतिसार निरीक्षक, बहराइच
12 यशवन्त प्रताप सिंह बलिया प्रतिसार निरीक्षक, हरदोई प्रतिसार निरीक्षक, एटा
13 पवन कुमार भाटी हरियाणा प्रतिसार निरीक्षक, खीरी प्रतिसार निरीक्षक, सम्भल
14 शिव बालक वर्मा अम्बेडकरनगर प्रतिसार निरीक्षक, सीतापुर प्रतिसार निरीक्षक, खीरी
15 मनमोहन गाजियाबाद प्रतिसार निरीक्षक, मिर्जापुर प्रतिसार निरीक्षक, जीआरपी झांसी
16 मो. नदीम मुरादाबाद प्रतिसार निरीक्षक, सोनभद्र प्रतिसार निरीक्षक, गाजियाबाद
17 अनिल कुमार आजमगढ़ प्रतिसार निरीक्षक, भदोही प्रतिसार निरीक्षक, रायबरेली
18 हरमीत सिंह बुलन्दशहर प्रतिसार निरीक्षक, बरेली प्रतिसार निरीक्षक, मेरठ
19 अशोक कुमार राजस्थान प्रतिसार निरीक्षक, सम्भल प्रतिसार निरीक्षक, फिरोजाबाद
20 विहारी सिंह यादव गाजीपुर प्रतिसार निरीक्षक, बलरामपुर प्रतिसार निरीक्षक, सोनभद्र
21 अखिलेश कुमार अम्बेडकरनगर प्रतिसार निरीक्षक, श्रावस्ती प्रतिसार निरीक्षक, झांसी
22 राजेश कुमार सिंह बुलन्दशहर प्रतिसार निरीक्षक, फतेहपुर प्रतिसार निरीक्षक, सीतापुर
23 देवपाल महोबा प्रतिसार निरीक्षक, कौशाम्बी प्रतिसार निरीक्षक, शामली
24 हरपाल सिंह मुरादाबाद प्रतिसार निरीक्षक, मेरठ प्रतिसार निरीक्षक, फतेहपुर
25 विक्रम सिंह मुरादाबाद प्रतिसार निरीक्षक, शामली प्रतिसार निरीक्षक, मथुरा
26 ऊदल सिंह मैनपुरी प्रतिसार निरीक्षक, मुजफ्फरनगर प्रतिसार निरीक्षक, प्रयागराज
27 रविन्द्र कुमार मलिक शामली प्रतिसार निरीक्षक, महोबा प्रतिसार निरीक्षक, बिजनौर
28 दिलीप कुमार द्विवेदी उन्नाव प्रतिसार निरीक्षक, बहराइच प्रतिसार निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर प्रथम
29 विजय कुमार यादव संतरविदास नगर (भदोही) प्रतिसार निरीक्षक, जीआरपी अनुभाग झांसी पीएसी मुख्यालय, उ.प्र. लखनऊ
30 राजेश जौहरी अल्मोड़ा शिविरपाल, 45वीं पीएसी अलीगढ़ प्रतिसार निरीक्षक, बलरामपुर
31 राकेश कुमार उपाध्याय आजमगढ़ शिविरपाल, एसडीआरएफ लखनऊ प्रतिसार निरीक्षक, हाथरस
32 अरविन्द कुमार सिंह गाजीपुर शिविरपाल, 42वीं पीएसी प्रयागराज प्रतिसार निरीक्षक, बागपत
33 सुभाष चन्द्र मथुरा शिविरपाल, 28वीं पीएसी इटावा प्रतिसार निरीक्षक, भदोही
34 गणेश सिंह गंधरिया पिथौरागढ़ शिविरपाल, 23वीं वाहिनी मुरादाबाद प्रतिसार निरीक्षक, महोबा
35 अभिषेक श्रीवास्तव फतेहपुर शिविरपाल, 10वीं बाराबंकी प्रतिसार निरीक्षक, श्रावस्ती
36 विजय कुमार चौधरी दरभंगा (बिहार) शिविरपाल, 12वीं पीएसी फतेहपुर प्रतिसार निरीक्षक, अमेठी
37 अमरनाथ यादव देवरिया शिविरपाल, 20वीं पीएसी आजमगढ़ प्रतिसार निरीक्षक, गोण्डा
38 राघवेन्द्र गोरखपुर शिविरपाल, 11वीं पीएसी सीतापुर

प्रतिसार निरीक्षक, कौशाम्बी

Related Articles

AD
Back to top button