उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी के अंशकालिक अनुदेशकों के लिए बड़ी खबर: अगस्त महीने का मानदेय जारी, 41.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

कानपुर देहात में कार्यरत हैं 196 अनुदेशक जिनके लिए जारी हुए 33.32 लाख

राजेश कटियार,लखनऊ/कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत हजारों अंशकालिक अनुदेशकों के लिए एक राहत भरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अगस्त 2026 के मानदेय के भुगतान के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके लिए विभाग द्वारा कुल 41 करोड़ 30 लाख 32 हजार रूपए की भारी-भरकम धनराशि जारी कर दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस बजट से प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यरत कुल 24296 अंशकालिक अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह राशि सीधे पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से अनुदेशकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में कुल अनुदेशक 24,296 कार्यरत हैं। महानिदेशक ने सभी जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस धनराशि का वितरण नियमानुसार और समय पर किया जाए। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि मानदेय वितरण के बाद सभी जिले 6 सितंबर 2026 तक अपनी व्यय (भुगतान) की सूचना अनिवार्य रूप से राज्य मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। शासन की इस त्वरित कार्यवाही से त्योहारों और नए महीने की शुरुआत से पहले अनुदेशकों के परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा अगस्त माह का बजट जारी कर दिया गया है। जनपद में कार्यरत सभी 196 अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डेटा का मिलान कर तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराएं ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शासन द्वारा निर्धारित की गई 6 सितंबर तक की समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत भुगतान पूरा कर मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रक्षाबंधन त्योहार से पहले शिक्षामित्रों को मिलेगा मानदेय, बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने दिए जल्द भुगतान के निर्देश


 

Related Articles

AD
Back to top button