कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अटेवा कानपुर देहात 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा, पुरानी पेंशन बहाली के लिए विभिन्न संगठनों से माँगा समर्थन

अकबरपुर से माती मुख्यालय तक निकलेगी बाइक रैली, शिक्षक और कर्मचारी संगठनों से मांगा समर्थन

राजेश कटियार,​कानपुर देहात। पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण की समाप्ति और युवाओं के मुद्दों को लेकर अटेवा कानपुर देहात आगामी 21 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा और मोटरसाइकिल रैली का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन ने जनपद के सभी शिक्षक-कर्मचारी और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की है।

अटेवा कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि यह यात्रा 21 अगस्त को दोपहर 2 बजे अकबरपुर इंटर कॉलेज से शुरू होकर माती मुख्यालय तक जाएगी। पुरानी पेंशन की पुनर्बहाली, निजीकरण पर रोक, युवाओं के मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।

शिक्षक और कर्मचारी सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाते हैं और अर्धसैनिक बल देश की सुरक्षा करते हैं अतः उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। अटेवा संगठन ने जिले के सभी पेंशनविहीन शिक्षकों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।

 

 

 

 


ये भी पढे- अटेवा पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह में लिया पुरानी पेंशन बहाली का लिया संकल्प


 

Related Articles

AD
Back to top button