कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में रक्षाबंधन का उल्लास: 2 प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, गुरुजनों को बांधी राखी

राखी और मेहंदी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर, निदेशक रवि सचान ने दिया बहुउद्देशीय ज्ञान का संदेश

कानपुर देहात। पुखरायां कस्बे में स्थित बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में bksd global school pukhrayan rakshabandhan उत्सव बड़े ही धूमधाम, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भाई-बहन के अटूट स्नेह और पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

राखी और मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

उत्सव के दौरान विद्यालय में विशेष राखी निर्माण एवं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। राखी प्रतियोगिता में ज्ञानेश, अविरल, नैंसी, आस्था, अंजन, राशि, शानवी, अनुष्का, प्रगति, अभय यादव, उत्कर्ष, अवि सिंह और आदर्श गौतम सहित कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने रेशमी धागों, मोतियों, सितारों और पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों का सुंदर उपयोग करके बेहद आकर्षक और कलात्मक राखियां बनाईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी स्पर्धा में छात्राओं ने उकेरी सुंदर कलाकृतियां

वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में काव्या, वर्तिका, मन्नत, सांभवी, निकिता, इशिता, परिधि, नैंसी, त्रिशा, असरा खान और सूर्य प्रकाश ने अपनी कलात्मक सोच का प्रदर्शन करते हुए हथेलियों पर खूबसूरत डिजाइन बनाए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। इसके साथ ही छात्राओं ने अपने गुरुजनों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनका स्नेह और शुभाशीर्वाद प्राप्त किया।

bksd global school pukhrayan rakshabandhan पर निदेशक का प्रेरक संदेश

विद्यालय के निदेशक रवि सचान ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर अपने ज्ञान और सोच को बहुउद्देशीय बनाएं, ताकि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सके।

इस भव्य आयोजन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी, कोऑर्डिनेटर रीना अयाज, श्वेता सिंह दुबे, शिक्षिका रचना, आयुषी, मनीषा, पूजा, रुचि, रीना सहित विद्यालय का समस्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।


ये भी पढे-  प्राथमिक विद्यालय पचगवां में रक्षाबंधन का उल्लास: 2 प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई कला, सुंदर राखियों ने मोहा मन


Related Articles

AD
Back to top button