कानपुर देहात: 6 दिसंबर और बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
शांति और सौहाद्र बनाए रखने की अपील,अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी

पुखरायां। आगामी 6 दिसंबर और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर कानपुर देहात में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है।इसी को लेकर बुधवार को बरौर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं और क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों संग एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने उपस्थित लोगों से शांति और सौहाद्र बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या शरारती तत्व की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अमन चैन में खलल डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की।इस मौके पर एस आई रंजीत कुमार,एस आई श्याम सिंह,मो जाकिर,बदरे आलम,हरिओम अवस्थी,महमूद प्रधान,अबरार अहमद समेत क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: एसपी के निर्देश पर अकबरपुर में यातायात नियमों की सख्ती से चेकिंग, चालान काटे गए



