कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : राजपुर में भैंस बांधने के विवाद में मारपीट,चार घायल

विवाद में एक पक्ष से पति-पत्नी और बेटे सहित दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल।

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई।घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

बैना गांव निवासी शिवकुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गांव के जितेंद्र उनके दरवाजे पर जबरन भैंस बांध रहे थे।जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो जितेंद्र,सुरेश और शालू ने लाठी डंडों से उन पर हमला बोल दिया।आरोप है कि उन्हें बचाने के लिए आए उनके बेटे संजय और पत्नी उपासना के साथ भी मारपीट की गई।वहीं दूसरे पक्ष से जितेंद्र ने बताया कि वह खेत से अपनी भैंस को लेकर जा रहा था।

रास्ते में गांव निवासी शिवकुमार खड़े थे।जब जितेंद्र ने उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहा कि तो शिवकुमार ने गाली गलौज करते हुए ईंट मारकर उसे घायल कर दिया।थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जितेंद्र,सुरेश,शालू और शिवकुमार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button