कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पीतल को सोना बताकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 5.66 लाख बरामद

बरेली के युवक को बनाया था शिकार, भोगनीपुर पुलिस ने अकोढ़ी मार्ग से दबोचा, बाइक व मोबाइल भी जब्त

भोगनीपुर: पीतल को असली सोना बताकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर जालसाजों को भोगनीपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से ठगी के 5,66,500 रुपये नकद, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल (TVS Sport) बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, इन शातिरों ने बरेली निवासी सैयद वारिस अली को भोगनीपुर ओवरब्रिज के पास बनी मजार के समीप पीतल को सोना बताकर बेच दिया था। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने 29 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सिकंदरा (कानपुर देहात) निवासी मोहम्मद इशाक और आटा (जालौन) निवासी कल्लू को अकोढ़ी जाने वाले रास्ते से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।

Related Articles

AD
Back to top button