इग्नू में एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ी: अब 15 सितंबर तक मिलेगा मौका, समर्थ पोर्टल पर ऐसे करें 1 क्लिक में रजिस्ट्रेशन
जुलाई 2026 सत्र के स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा कोर्स में दाखिले का सुनहरा अवसर, देखें पूरी प्रक्रिया
कानपुर देहात। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ignou admission last date extended को लेकर एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र में नवीन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा अवसर देते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। यह छूट सेमेस्टर आधारित और सर्टिफिकेट कोर्स को छोड़कर अन्य सभी वार्षिक पाठ्यक्रमों पर प्रभावी होगी।
दूरस्थ शिक्षा से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी कारणवश अब तक आवेदन से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। ignou admission last date extended के तहत विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार विभिन्न स्नातक (यूजी), परास्नातक (पीजी) और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली उन कामकाजी युवाओं, व्यवसायियों और गृहणियों के लिए विशेष रूप से वरदान साबित हो रही है, जो नियमित कॉलेज जाने में असमर्थ हैं।
समर्थ पोर्टल और एबीसी आईडी से होगा ऑनलाइन आवेदन
प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर अनामिका सिन्हा ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपना नया पंजीकरण करना होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को अपनी एबीसी आईडी (एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट) जनरेट करनी होगी, मनपसंद प्रोग्राम का चयन करना होगा, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना करें पंजीकरण
पुखरायां स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 27211 के समन्वयक डॉक्टर पर्वत सिंह ने बताया कि तारीख बढ़ने से ग्रामीण और दूरदराज के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 15 सितंबर की अंतिम समय सीमा का इंतजार किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान सुनिश्चित कर लें, ताकि अंतिम दिनों में सर्वर की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।



