कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

इग्नू ने एक बार फिर प्रवेश एवं पुनः प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई: डॉ अनिल कुमार मिश्रा

पुनः पंजीकरण के लिए 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ अंतिम अवसर।

पुखरायां: कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के कोर्स समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने कहा कि वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक ने गूगल मीट के माध्यम से समन्वयक एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी है।

इसके साथ ही जनवरी 2026 सत्र में स्नातक एवं परास्नातक स्तर के छात्रों के लिए अगले वर्ष/सेमेस्टर में प्रवेश लेने हेतु पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि को रुपये 200 विलंब शुल्क के साथ 28 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है। डॉ.मिश्रा ने बताया कि इग्नू मुक्त, दूरस्थ एवं डिजिटल मोड से उच्च शिक्षा प्रदान करने वाला एक अग्रणी केंद्रीय विश्वविद्यालय है। ऐसे अभ्यर्थी जो अपने ज्ञान और कौशल का संवर्धन करना चाहते हैं, वे इग्नू में प्रवेश लेकर अपने करियर एवं भविष्य को नई ऊँचाई प्रदान कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इग्नू के माध्यम से कोई भी 10+2 उत्तीर्ण विद्यार्थी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 04 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम, 03 वर्षीय ऑनर्स स्नातक कार्यक्रम तथा 03 वर्षीय बहुविषयक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य में स्नातक उपाधि में प्रवेश ले सकते हैं।
इग्नू के पाठ्यक्रमों से घरेलू महिलाएं, कामकाजी लोग एवं युवा अभ्यर्थी प्रवेश लेकर अपने करियर को बेहतर दिशा प्रदान कर सकते हैं।
डॉ. मिश्रा ने यह भी बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पाठ्यक्रमों में जनवरी 2026 सत्र में इग्नू ने भारतीय दर्शन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम आरंभ किया है। यह एक वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम विद्यार्थियों को सांख्य, योग एवं बौद्ध दर्शन, मीमांसा, वेदांत, जैन दर्शन, शैव, शाक्त एवं वैष्णव दर्शन का ज्ञान प्रदान करेगा।

उप-निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु अभ्यर्थी को इग्नू की वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर सूचनाओं को अंकित करना होता है तथा आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षिक प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर को अपलोड करना होता है तथा फीस इग्नू के खाते में क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/यूपीआई/नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान किया जाता है। अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉक्टर पर्वत सिंह ने कहा कि हमारे अध्ययन केंद्र पर स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीए ऑनर्स, बीबीए, परास्नातक स्तर पर हिंदी अंग्रेजी अर्थशास्त्र समाजशास्त्र, पीजी डिप्लोमा डिजास्टर मैनेजमेंट एंड रूरल डेवलपमेंट साहित्य अनेक कोर्स एक्टिवेट है जिसमें प्रवेश लेकर विद्यार्थी अपने कौशल में वृद्धि कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-  परीक्षा के तनाव को मात देकर सफलता की राह चुनेंगे पुलिस परिवार के बच्चे

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button