कानपुर देहात: मंगलपुर तथा डेरापुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन,शिकायतों का किया गया निस्तारण
गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश

कानपुर देहात के मंगलपुर तथा डेरापुर थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया वहीं कुछ शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
डेरापुर में तहसीलदार जितेंद्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने शिकायतों को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।तहसीलदार ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।इस कार्य में हीलाहवाली कतई बरदाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर राजस्वकर्मी अभिषेक कुमार,जितेंद्र सिंह,आस्था निगम,श्रीधर शुक्ला,ग्राम प्रधान संतोष कटियार,ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार मौजूद रहे।मंगलपुर में नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी तथा प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने शिकायतें सुनीं।इस दौरान राजस्व संबंधी कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं।अधिकारियों ने शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराया।अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर एस आई शशिकांत,राजस्व निरीक्षक हरीशंकर शुक्ला,राजस्वकर्मी देवराज सिंह,शिवम् शुक्ला,दीप्ति अनुप्रिया सिंह,कोमल तिवारी,अनूप कुमार,विकास आदि मौजूद रहे।



