कानपुर देहातफ्रेश न्यूज

झींझक के नीमझाल तालाब में चलाया गया सफाई अभियान

जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों द्वारा तालाबों, पोखरों की साफ सफाई करायी जा रही है।

Story Highlights
  • मुख्य विकास अधिकारी की विशेष पहल से हो रहा है तालाबों का सुंदरीकरण

कानपुर देहात, अमन यात्रा :जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों द्वारा तालाबों, पोखरों की साफ सफाई करायी जा रही है। इसके चलते नगर पालिका झींझक के अधिकारियों द्वारा झींझक के मेन रोड पर स्थित नीमझाल तालाब की सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसी तरह जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के तालाबों की साफ सफाई का कार्य कराया जायेगा तथा प्रत्येक विकास खण्ड एवं नगर निकाय में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जायेगा, जिसमें लोगों के बैठने की व्यवस्था, टहलने की व्यवस्था, लाइटें, पानी इत्यादि की सम्पूर्ण व्यवस्था की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button