कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में आधी रात तालाब में उतराता मिला शव, सालों से गांव में रह रहे बंटू की मौत से सनसनी

अकबरपुर के बारा गांव में मिला 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर देहात: जनपद के थाना अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारा में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के किनारे स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी पर उतराता देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी। मृतक के पास से ऐसा कोई पहचान पत्र या दस्तावेज भी नहीं मिला जिससे उसका असली नाम या पता ज्ञात हो सके।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पिछले 6 से 7 वर्षों से बारा गांव में ही घूमता फिरता था। वह मंदबुद्धि था और भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था। गांव के सभी लोग उसे बंटू के नाम से जानते थे, हालांकि उसके परिवार या मूल निवास के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इसके साथ ही आसपास के सभी थानों में सूचना प्रसारित कर दी गई है ताकि अज्ञात व्यक्ति के परिजनों का पता लगाया जा सके।


ये भी पढे-  इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र में नौ पाठ्यक्रमों में एक वर्षीय मास्टर डिग्री कार्यक्रम प्रारंभ किया-डॉ अनिल कुमार मिश्रा


Related Articles

AD
Back to top button