कानपुर देहात में वांछित वारंटी पुलिस की गिरफ्त में
अमराहट पुलिस ने भेजा जेल

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना अमराहट पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।
पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार वारंटी की पहचान अमराहट थाना क्षेत्र के बिलासपुर निवासी देव सिंह 40 वर्ष के रूप में हुई है।इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि देव सिंह के विरुद्ध थाना अमराहट पर धारा 324/323/504 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाबजूद भी वह लगातार अदालती कार्यवाही से बच रहा था और फरार चल रहा था।पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही के पश्चात उसे न्यायालय भेज दिया गया है।



