कानपुर देहात: मंगलपुर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी,आधा दर्जन घायल
घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल, सामने आ रहे डंपर को बचाने में हुआ हादसा

कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बे में रविवार भोर पहर एक तेज रप्तार बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को झींझक सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना आज रविवार सुबह करीब दो बजे मंगलपुर बंबा के पास हुई। बोलेरो सवार सभी लोग भोगनीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस कानपुर लौट रहे थे।घायलों की पहचान मनावा,ककवन कानपुर निवासी 58 वर्षीय बैजनाथ,उनके पुत्र अवनीश,नाती अमन और कानुपर निवासी आयुष,जयनारायण और पिंटू के रूप में हुई है।
घायलों में बैजनाथ ने बताया कि मंगलपुर बंबा के पास सामने से आ रहे तेज रप्तार डंपर से बचने की कोशिश में बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में अंश को छोड़कर सभी लोग गंभीर से घायल हो गए।सभी घायलों को तत्काल झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
ये भी पढ़े- मंगलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार



