कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी पर प्रशासन का बड़ा चाबुक, 31 वाहन सीज, 20 लाख का जुर्माना

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में सिकंदरा में टास्क फोर्स की ताबड़तोड़ कार्रवाई; अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर मची खलबली

कानपुर देहात। अवैध खनन, बिना रॉयल्टी, अवैध परिवहन प्रपत्रों और ओवरलोडिंग के खिलाफ कानपुर देहात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के सख्त निर्देशों पर मंगलवार (11 अगस्त 2026) सुबह 8:00 बजे टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने सिकंदरा तहसील क्षेत्र में औचक छापेमारी की।

उपजिलाधिकारी सिकंदरा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO), यात्री कर अधिकारी और खान अधिकारी की संयुक्त टीम ने गोपाल ढाबा और ओमी ढाबा के पास खड़े बिना रॉयल्टी, बिना वैध परिवहन प्रपत्र (E-MM11) तथा ओवरलोडिंग में संलिप्त 31 वाहनों को मौके पर ही निरुद्ध (सीज) कर दिया।

प्रशासन ने इन वाहनों पर लगभग 20 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। कार्रवाई के बाद सभी 31 वाहनों को थाना सिकंदरा में जिलाधिकारी के अग्रिम आदेशों तक के लिए खड़ा करा दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 


ये भी पढे-  पुखरायां में तिरंगे के साथ निकले छात्र, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया एकता का संदेश


 

Related Articles

AD
Back to top button