कानपुर देहात: 02 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी (कथित गुमशुदा) को पुलिस ने दबोचा
परिजनों ने साल 2024 में दर्ज कराई थी आरोपी की गुमशुदगी।

जनपद कानपुर देहात में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रूरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय अपर जिला जज 14/ लैंगिक अपराध एक्ट कानपुर देहात के आदेश के अनुपालन में थाना रूरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 287/2015 धारा 363/366/376 भादवि0 व 4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित लगभग 02 वर्षों से फरार चल रहे वारण्टी (जिसके सम्बन्ध में परिजनों द्वारा वर्ष 2024 में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी) अभियुक्त राजेश पुत्र दशरथ निवासी शेरगंज कस्बा व थाना रूरा जनपद कानपुर देहात उम्र 35 वर्ष को आज समय 12.05 बजे मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला गणेशगंज के सामने अकबरपुर रोड थाना क्षेत्र रूरा जनपद कानपुर देहात से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त मेडिकोलीगल परीक्षण कराते हुये नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
अभियुक्त राजेश पुत्र दशरथ निवासी शेरगंज कस्वा व थाना रूरा जनपद कानपुर देहात उम्र 35 वर्ष,
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 287/2015 धारा 363/366/376 भादवि0 व 4 पॉक्सो एक्ट थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तार करने वाली थाना रूरा पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज,
2. उ0नि0 विनोद कुमार,
3. का0 884 सुधीर छोकर,
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: DM कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिये आवश्यक निर्देश



