दो निरीक्षक व चार उपनिरीक्षक भेजे गए इधर से उधर, देखे लिस्ट
कानपुर देहात में फिर चली पुलिस अधीक्षक की तबादला एक्सप्रेस

कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है।शनिवार को 24 पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद रविवार देर शाम पुलिस महकमे में एक बार फिर फेरबदल कर दिया गया।एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने दो निरीक्षकों और चार उपनिरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है।सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक अपराध निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को थाना मंगलपुर से अतिरिक्त निरीक्षक थाना सिकंदरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं निरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को वाचक कार्यालय से थाना मंगलपुर में अतिरित प्रभारी के पद पर भेजा गया है।इसी क्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम सिंह को थाना रसूलाबाद से थाना मंगलपुर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक रामकृष्ण को थाना रसूलाबाद से कस्बा रसूलाबाद का चौकी प्रभारी बनाया गया है।इसी तरह उपनिरीक्षक कमलेश यादव को थाना मंगलपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना डेरापुर के पद पर नवीन तैनाती दी गई है।शनिवार को भी एसपी ने 24 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया था।इसके ठीक एक दिन बाद छह और पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
देखे लिस्ट




