कानपुर देहात में रजबहे में डूबने से मासूम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में एक दो वर्षीय मासूम की रजबहे में डूबकर मौत हो गई।बुधवार सुबह मासूम का शव रजबहे में उतराता मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है

- पुलिस कार्यवाही में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में एक दो वर्षीय मासूम की रजबहे में डूबकर मौत हो गई।बुधवार सुबह मासूम का शव रजबहे में उतराता मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।राजपुर गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका ममेरा भाई कार्तिक 2 वर्ष जो चम्पतपुर बारा खेड़ा गांव का निवासी था मंगलवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था।खेलते खेलते वह अचानक पास से गुजर रहे रजबहे में गिर गया।परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की लेकिन कार्तिक का कहीं सुराग नहीं लग सका।बुधवार सुबह रजबहे में कार्तिक का शव उतराता पाया गया।शव देख परिजन बदहवास हो गए।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बाघपुर योगेंद्र शर्मा ने मौके पर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया नहर में डूबने से मासूम की मौत की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



