कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक ने किया संदलपुर चौकी का औचक निरीक्षण

रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान का लिया जायजा, मातहतों को दिए सख्त निर्देश

Kanpur Dehat, अमन यात्रा लाइव : जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने और रात्रिकालीन पुलिसिंग को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रात्रि के समय क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सघन चेकिंग अभियान का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना मंगलपुर और थाना रूरा क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करने के साथ ही चौकी संदलपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस चौकियों और थानों पर रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के अभिलेखों, उनकी सतर्कता और ड्यूटियों की जमीनी हकीकत परखी गई।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और तिराहों-चौराहों पर तैनात पिकेट तथा गश्त टीमों के कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग प्रक्रिया का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि रात्रि गश्त के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहें और मुख्य मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहनों की बारीकी से जांच करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्थिति में अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर यह भी निर्देशित किया गया है कि असामाजिक तत्वों और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की विधिक प्रक्रियाओं के तहत सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने चेताया कि सार्वजनिक शांति भंग करने या कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले संदिग्धों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

AD
Back to top button