कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर में अज्ञात मैजिक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर,चार घायल

दो की हालत नाजुक,भेजा गया जिला अस्पताल

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नथुवापुर गांव के पास शुक्रवार शाम अज्ञात मैजिक की टक्कर से ई रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में दो की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के गुबार गांव निवासिनी राधा व पुष्पलता,घाटमपुर कानपुर थाना सजेती के असवारमऊ निवासी गयाप्रसाद व रेखा देवी के रूप में हुई है।घायलों में राधा देवी व पुष्पलता ने बताया कि वे अपनी रिश्तेदारी मुँगीसापुर अंगदपुर से एक ई रिक्शा में सवार होकर श्रीनगर घाटमपुर अपने घर वापस जा रहीं थीं तभी नथुवापुर के पास किसी अज्ञात मैजिक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।

सभी घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक राजवीर ने राधा व पुष्पलता की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।शेष घायलों का उपचार सीएचसी में जारी है।

ये भी पढ़े- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन व अनुश्रवन समिति की हुई बैठक

Related Articles

AD
Back to top button