कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: नहर में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव, औरैया से जुड़ा है मामला

सिकंदरा के पिंडार्थू गांव के पास नहर पुल में फंसा मिला शव, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना।

कानपुर देहात: Kanpur Dehat Youth Dead Body मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव स्थित नहर पुल में बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने नहर पुल के पास से तेज दुर्गंध उठती महसूस की। जब पास जाकर देखा गया तो वहां एक युवक का शव फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

औरैया से लापता था युवक
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधाकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान औरैया जिले के भडारीपुर (कोतवाली औरैया) निवासी अमरसिंह के पुत्र राहुल उर्फ बंटी (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि Kanpur Dehat Youth Dead Body जिस युवक की है, वह बीते 6 सितंबर से लापता था। उसके परिजनों ने औरैया कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

 


ये भी वीडियो देखे –


 

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है, दुर्घटना है या फिर हत्या का मामला। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों से तहरीर मिलने पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

 


ये भी पढे-  गजनेर में व्यापारी की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, जिठरौली तिराहे पर शव रखकर लगाया जाम


 

Related Articles

AD
Back to top button