बाल गृह की बेटियों के बीच पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह: उपहार में दी गुल्लक, बोले- छोटी बचत से पूरे होंगे 1 बड़ा सपना
स्वरूप नगर बाल गृह और कलेक्ट्रेट में छात्राओं ने बांधी राखी, डीएम ने पूछा भविष्य का लक्ष्य
कानपुर नगर। जनपद में kanpur dm rakshabandhan celebration bal grih के तहत रक्षाबंधन का पावन पर्व बेहद आत्मीय और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह गुरुवार को स्वरूप नगर स्थित राजकीय बाल गृह बालिका पहुंचे। वहां बाल गृह की बच्चियों ने जिलाधिकारी को बड़े ही स्नेह और आदर के साथ रक्षा सूत्र बांधा और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
बाल गृह की बेटियों को उपहार में मिली गुल्लक
जिलाधिकारी ने सभी बच्चियों को रक्षाबंधन के उपहार भेंट किए और विशेष रूप से प्रत्येक बेटी को एक-एक गुल्लक प्रदान की। kanpur dm rakshabandhan celebration bal grih के दौरान उन्होंने बच्चियों को समझाते हुए कहा कि गुल्लक में की जाने वाली छोटी-छोटी बचत आगे चलकर उनके जीवन के बड़े सपनों को पूरा करने में मददगार साबित होगी। उन्होंने बच्चियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, खान-पान और दिनचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की दी प्रेरणा
डीएम ने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, जीवन में ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करने और उसे पाने के लिए अनुशासन के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी शिक्षा और अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास कुमार, अचिन्त्य चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, निदेशक दिशा अरोड़ा, शिल्पी अग्रवाल और सुमन वर्मा मौजूद रहीं।
कलेक्ट्रेट में स्कूली छात्राओं और ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधी राखी
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर में भी छात्राओं ने जिलाधिकारी को राखी बांधी। आरके एजुकेशन सेंटर और फातिमा कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं से बातचीत के दौरान कई बच्चों ने डॉक्टर तो छात्रा वैष्णवी ने आईएएस बनने की इच्छा जताई। इसके साथ ही ब्रह्माकुमारीज सिविल लाइंस सेवा केंद्र की सब-जोन प्रभारी राजयोगिनी बीके गिरजा दीदी, बीके सरोज और बीके सिमरन ने जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर मंगलमय जीवन की कामना की।
ये भी पढे- तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी: 43 सवारियों में मची चीख-पुकार, 6 महिलाएं घायल



