कानपुर

Kanpur Panchayat Chunav: प्रधान पद पर आरक्षण को लेकर आईं 71 आपत्तियां, जानिए-ब्लॉकवार कितनों ने जताया विरोध

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत और प्रधान पद पर आरक्षण सूची जारी होने के बाद आपत्तियां मांगी गई थीं। अब 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियाें का निस्तारण किया जाएगा और 13 व 14 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

कानपुर,अमन यात्रा  । ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आपत्तियां लेने का कार्य मंगलवार को समाप्त हो गया। सर्वाधिक 71 आपत्तियां ग्राम प्रधान पद को लेकर आईं हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण को लेकर तीन और और बीडीसी सदस्य के आरक्षण पर एक आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण अब 10 से 12 मार्च के बीच होगा और फिर 13 व 14 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 15 मार्च को फाइनल सूची पंचायती राज निदेशालय को भेजी जाएगी। पतारा ब्लाक का प्रमुख पद पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इसे सामान्य करने की मांग आपत्तिकर्ता ने की है। जिला पंचायत क्षेत्र बेहटा बुजुर्ग और ककवन के आरक्षण को लेकर दावेदारों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं ।

प्रधान पद के लिए आईं आपत्तियां

ब्लाक-        आरक्षण

कल्याणपुर-    09

बिधनू-         08

सरसौल-       03

बिल्हौर-        04

शिवराजपुर-    07

चौबेपुर-        09

ककवन-       05

घाटमपुर-      09

भीतरगांव-    10

पतारा-         07

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button