कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मूसानगर में बारिश का कहर: कच्ची छत भरभराकर गिरी,दो मासूम बच्चों की मौत

पिता गंभीर घायल,परिजनों में मचा कोहराम; प्रशासन कार्यवाही में जुटा

कानपुर देहात। जनपद के मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन में बीती बुधवार रात कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत हो गई।जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा रात को सोते समय हुआ।हादसे में 7 वर्षीय पलक और तीन वर्षीय लविस की मौत हो गई जबकि पिता मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बचाव कार्य शुरू किया।काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन दोनों बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक जरसेन गांव निवासी मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे।लगातार हो रही बारिश के कारण कच्ची छत कमजोर हो गई थी।रात में अचानक छत भरभराकर गिर गई और उसके मलबे में मुकेश व उनके दोनों बच्चे दब गए।छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।ग्रामीणों ने बिना देरी किए मलबा हटाने का काम शुरू किया।काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।लेकिन तब तक 7 वर्षीय पलक और 3 वर्षीय लविस की मौत हो चुकी थी।बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमिता वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू की।सूचना मिलने पर एसडीएम भोगनीपुर देवेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।वहीं एसडीएम भोगनीपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

 

Related Articles

AD
Back to top button