कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञाप

अंतर्मंडलीय स्थानांतरण,पदोन्नति और भत्तों में वृद्धि की मांग

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कानपुर देहात ने शनिवार को तहसील सिकंदरा में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान के दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।यह ज्ञापन मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित था।इसमें लेखपालों की कई लंबित और जायज मांगों को पूरा करने की बात कही गई है।

लेखपाल संघ के वरिष्ठ अध्यक्ष समीर कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी कई अहम मांगें लंबे समय से अटकी हुई हैं।ज्ञापन में अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग मुख्य रूप से उठाई गई है।इसके अलावा चयन वर्ष 2025,26 की पदोन्नति सूची जारी करने और चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा के नतीजे और प्रमाण पत्र घोषित करने की भी मांग की गई है।

उन्होंने कहा है कि पदोन्नति और विभागीय परीक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं अटकी होने से लेखपालों को दिक्कतें मिल रही हैं।संघ ने कर्मचारियों को मिलने वाले अलग अलग भत्तों में बढ़ोत्तरी की मांग भी रखी है।साथ ही प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे से जुड़ी विसंगति को दूर करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।

संघ ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द फैसला लेने की उम्मीद जताई है।पदाधिकारियों ने कहा कि ये मांगें कर्मचारियों के फायदे से जुड़ी हैं और लंबे समय से लंबित हैं।इसलिए इनके समाधान के लिए सरकारी स्तर पर ठोस कार्यवाही जरूरी है।संघ को उम्मीद है कि सरकार ज्ञापन में लिखी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करेगी और अटके मामलों को जल्द निबटाएगी।

इस मौके पर लेखपाल संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद्र,संगठन मंत्री रामेंद्र कुमार,कोषाध्यक्ष दिव्या सचान,ऑडीटर आदित्य कुमार समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button