पुखरायां स्टेशन पर 5 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और 2 अंडरपास की मांग: मंत्री राकेश सचान ने रेल मंत्री को सौंपा पत्र
नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले राकेश सचान, गेट संख्या 205 और 206 पर अंडरपास निर्माण की उठाई आवाज
कानपुर देहात। जनपद के प्रमुख रेलवे केंद्र भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत pukhrayan railway station express trains stoppage और सुगम यातायात के लिए दो रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक व राजनीतिक प्रयास सामने आया है। प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से औपचारिक भेंट कर जनहित की इन मांगों का अनुरोध पत्र सौंपा। रेल मंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र यथोचित कदम उठाने का भरोसा दिया है।
जिले का सबसे बड़ा स्टेशन, सालाना 4 करोड़ की आय
मंत्री राकेश सचान ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि झांसी मंडल उत्तर-मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले पुखरायां रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप दिया जा चुका है। यह कानपुर देहात का सबसे बड़ा और व्यस्ततम रेलवे स्टेशन है, जहां से रेलवे को प्रतिवर्ष लगभग 4 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। जनपद और आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में यात्री यहीं से मुंबई और दक्षिण भारत की यात्रा करते हैं।
इन 5 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए मंत्री ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रखा:
-
ट्रेन संख्या 22589/22590 (बनारस-हड़पसर/पुणे)
-
ट्रेन संख्या 12143/12144 (सुल्तानपुर-मुंबई)
-
ट्रेन संख्या 15023/15024 (गोरखपुर-यशवंतपुर)
-
ट्रेन संख्या 12597/12598 (गोरखपुर-मुंबई)
-
ट्रेन संख्या 22583/22584 (छपरा-मुंबई)
इन ट्रेनों का पुखरायां में ठहराव होने से कानपुर देहात के हजारों यात्रियों को अन्य दूरदराज के स्टेशनों पर जाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
गेट संख्या 205 और 206 पर अंडरपास की जरूरत
यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंत्री राकेश सचान ने उत्तर प्रदेश सेतु निगम के प्रबंध निदेशक और रेल मंत्री के समक्ष 2 रेलवे अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव रखा। इसमें पुखरायां रेलवे स्टेशन के समीप मंडी समिति क्रॉसिंग गेट संख्या 205 तथा पटेल चौक से दलेल नगर-अटवा मार्ग स्थित गेट संख्या 206 शामिल हैं। ट्रेनों की लगातार आवाजाही से ये दोनों फाटक लंबे समय तक बंद रहते हैं, जिससे व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को भीषण जाम का सामना करना पड़ता है। अंडरपास बनने से आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।
ये भी पढे- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार का संकल्प: राकेश सचान



