कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुखरायां में सफाई कर्मचारी गौरी शंकर वाल्मीकि का निधन, शोक की लहर

पुखरायां नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत विद्यार्थी नगर निवासी 57 वर्षीय गौरी शंकर बाल्मीकि का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

Story Highlights
  •  बीमारी के चलते हुआ निधन, पालिका अध्यक्ष सहित कई लोगों ने जताया शोक

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत विद्यार्थी नगर निवासी 57 वर्षीय गौरी शंकर बाल्मीकि का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

शोक संवेदना

गौरी शंकर बाल्मीकि के निधन की खबर मिलते ही अमरौधा एडीओ पंचायत कार्यालय की प्रभारी मधु लता आदित्य, अमरौधा सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार बाल्मीक, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक मंत्री निरंजन सिंह, पुखरायां नगर पालिका के सफाई नायक महेश सैनी, पंचायत कार्यालय के सुनील कुमार आज सुबह मृतक के निवास स्थल पर पहुंचकर गहरा दुख प्रकट किया और शोक संवेदना व्यक्त की।

अन्य लोगों ने भी जताया शोक

पुखरायां के विद्यार्थी नगर निवासी सफाई कर्मी गौरी शंकर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मधुलता आदित्य सचिव, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार बाल्मीक, ब्लाक मंत्री निरंजन सिंह, गिरधरपुर के प्रधान हिमांशु वाल्मीक, चौधरी चरण सिंह नगर के सुनील कुमार, विनोद कुमार, धर्मेंद्र बाल्मीक, प्रमोद वाल्मीक, विनोद वाल्मीक, संजय बाल्मीक, मनीष यादव, गंधर्भ यादव, भारत सिंह यादव, अशोक गुप्ता, महेंद्र सिंह पाल, राजवीर सिंह, अजय गोस्वामी, उमेश राजपूत, मोहन राव (डेरापुर), कुलदीप बाल्मीक, अर्जुन सिंह, मुकेश बाल्मीक, श्याम जी यादव, पुत्रवधू मंजू देवी बाल्मीक, पुत्रगण सुनील कुमार बाल्मीक, रामकुमार बाल्मीक, प्रमोद बाल्मीक आदि ने गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

पालिका अध्यक्ष ने भी जताया दुख

पुखरायां पालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि करुणा शंकर दिवाकर, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, मनोज मिश्रा ने भी सफाई कर्मी गौरी शंकर वाल्मीकि के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

Related Articles

AD
Back to top button