कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एसबीआई के बाहर बाइक की डिग्गी से 1 लाख उड़ाने वाला अंतरजनपदीय टप्पेबाज दबोचा: 13 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर चढ़ा राजपुर पुलिस के हत्थे, नकदी बरामद

बैंक से मोटी रकम निकालने वालों की रेकी कर करते थे चोरी, औरैया का शातिर सुरेश अनंवा रोड से गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

कानपुर देहात। जनपद में चोरी व टप्पेबाजी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत rajpur police sbi bank theft accused arrest मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा राजपुर के बाहर खड़ी बाइक की डिग्गी से एक लाख रुपये पार करने वाले अंतरजनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 26,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।

बैंक के बाहर खड़ी बाइक की डिग्गी से पार किए थे एक लाख रुपये

घटना 7 अक्टूबर 2026 की दोपहर की है। थाना राजपुर क्षेत्र के ग्राम कमलपुर निवासी कोमल सिंह पुत्र छोटेलाल एसबीआई राजपुर शाखा से पैसे निकालने आए थे। उन्होंने निकाले गए 1,00,000 रुपये बैग में रखकर अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल की डिग्गी में सुरक्षित रख दिए थे। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात टप्पेबाजों ने डिग्गी से रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया। पीड़ित की लिखित तहरीर पर थाना राजपुर में 8 अक्टूबर को मुकदमा अपराध संख्या 112/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर अनंवा-जालौन मार्ग से हुई गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों और सीसीटीवी की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। 10 अक्टूबर को राजपुर पुलिस को मुखबिर खास से सटीक सूचना मिली कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी क्षेत्र से भागने की फिराक में है। उपनिरीक्षक गुरेंद्र प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए ग्राम अनंवा से जालौन जाने वाली सड़क से अभियुक्त सुरेश पुत्र अच्छेलाल निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर (औरैया) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 26,400 रुपये नकद बरामद हुए, जिसके बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

बैंकों के बाहर रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम

पुलिस पूछताछ में शातिर सुरेश ने बताया कि वह अपने साथी दीपू कटियार निवासी गहेसर (दिबियापुर) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। दोनों बैंक परिसरों के आसपास खड़े होकर ऐसे ग्राहकों की रेकी करते थे जो मोटी रकम निकालते थे। मौका मिलते ही वे बैग चोरी कर भाग निकलते थे। राजपुर में चोरी के बाद दोनों ने नदी में खाली बैग फेंक दिया था और पचास-पचास हजार रुपये आपस में बांट लिए थे। बाकी बचे पैसे उसने खाने-पीने में खर्च कर दिए।

चार जनपदों में दर्ज हैं 13 संगीन मुकदमे

पकड़ा गया अभियुक्त सुरेश पेशेवर व अंतरजनपदीय अपराधी है। उसके खिलाफ इटावा, जालौन, कन्नौज और कानपुर देहात के विभिन्न थानों में डकैती, गैंगस्टर एक्ट, जानलेवा हमला, चोरी व आर्म्स एक्ट के कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके फरार साथी दीपू कटियार की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। rajpur police sbi bank theft accused arrest की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और बैंक ग्राहकों ने राहत की सांस ली है।


ये भी पढ़े- नौकरी के पहले ही दिन बैग से निकला 315 बोर का तमंचा: रिलायंस डिपो में सिक्योरिटी जांच के दौरान पकड़ा गया युवक, गजनेर पुलिस ने भेजा जेल


Related Articles

AD
Back to top button