कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सावन के पहले सोमवार पर बानीपारा और बाणेश्वर मंदिर पहुंचे एसपी-एएसपी, व्यवस्थाएं देख दिए सख्त निर्देश

कानून व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन और पुलिस गश्त को और मजबूत किया गया है।

कानपुर देहात: श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत आज सावन के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदया, कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना रूरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित बानीपारा मंदिर तथा अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात आलोक प्रसाद द्वारा थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत स्थित बाणेश्वर मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, ड्यूटी प्वाइंट एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात में सड़क हादसे में बाइक सवार कांवड़िए की मौत,साथी घायल; चालक डीसीएम छोड़ फरार


 

Related Articles

AD
Back to top button