SC छात्रावासों में एडमिशन शुरू! 31 जुलाई तक करें आवेदन, पढ़ाई के साथ मिलेगी रहने की सुविधा
जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरपाल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनपद के विभिन्न राजकीय अनुसूचित जाति बालक व बालिका छात्रावासों (कल्याणपुर, शिवराजपुर, मेहरबान सिंह का पुरवा और कोरिया घाटमपुर) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के नवीन प्रवेश हेतु

कानपुर नगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरपाल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनपद के विभिन्न राजकीय अनुसूचित जाति बालक व बालिका छात्रावासों (कल्याणपुर, शिवराजपुर, मेहरबान सिंह का पुरवा और कोरिया घाटमपुर) में शैक्षिक सत्र 2026-27 के नवीन प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन छात्रावासों में प्रवेश के लिए केवल वही छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जो किसी शिक्षण संस्थान के संस्थागत छात्र हों और छात्रवृत्ति की अर्हता रखते हों। शासनादेश के अनुसार, छात्रावासों में 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए और 30 प्रतिशत स्थान सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक छात्र स्वयं समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upswdhms.upsdc.gov.in/ पर जाकर अपनी नवीनतम फोटो, आय, जाति, निवास की दूरी, फीस रसीद और हाईस्कूल अंकतालिका आदि दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी संबंधित छात्रावास या विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय (कक्ष संख्या 23) में आगामी 31 जुलाई 2026 तक जमा करना अनिवार्य है।



