SP श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अकबरपुर क्षेत्र में किया पैदल गश्त और जनसंवाद, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर ज़ोर
जनपद में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आज पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, ने थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत गजनेर-नबीपुर रोड पर पैदल गश्त किया

कानपुर देहात। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आज पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात, श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, ने थाना अकबरपुर क्षेत्रान्तर्गत गजनेर-नबीपुर रोड पर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों तथा दुकानदारों से रूबरू होकर अनौपचारिक वार्ता की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। SP महोदया ने लोगों को क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति के प्रति आश्वस्त किया और नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक महोदया ने इस पहल के माध्यम से पुलिस की मौजूदगी को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा आम जनता के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों का सहयोग पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसी साझेदारी के बल पर जनपद को और सुरक्षित बनाया जा सकता है।



