कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बुद्ध कथा में पहुंचे सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु, बोले- बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए एकजुट हों लोग

बरौर की मडैया में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि

पुखरायां: कानपुर देहात के विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर अंतर्गत ग्राम बरौर की मडैया में सात दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और भोगनीपुर के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। नरेंद्र पाल सिंह मनु ने दीप प्रज्ज्वलित कर और महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।

संविधान और महापुरुषों के विचारों पर दिया जोर

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नरेंद्र पाल सिंह मनु ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश को एक ऐसा सशक्त संविधान दिया है, जिसके बलबूते आज दबे, पिछड़े और शोषित वर्ग के लोग प्रगति की राह पर अग्रसर हैं। उन्होंने वर्तमान सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संविधान को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने भगवान बुद्ध के बताए करुणा और समानता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया और कहा कि बाबा साहब ने हमेशा नकारात्मकता और प्रभुत्वादी सोच का विरोध किया था।

अखिलेश यादव के नेतृत्व में संघर्ष का आह्वान

सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाबा साहब के संविधान को बचाने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें ताकि पिछड़ों और वंचितों के हक की लड़ाई और प्रभावी ढंग से लड़ी जा सके। कथा वाचक मिलन बौद्ध ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह कल्लू, मलखान सिंह, बलवीर सिंह, मुन्ना ठाकुर, प्रधान महमूद हसन, तारिक कुरैशी, रिहान कुरैशी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र पाल, पूर्व प्रधान रामशंकर संखवार, पूर्व प्रधान रामनारायन संखवार, हिमांशु सोनकर, अरविंद बौद्ध, सुनील संखवार, ब्रजलाल संखवार, नारायण संखवार, जसवंत संखवार, नरेंद्र संखवार, अरुण संखवार, इन्द्र कुमार गोस्वामी, कृष्णा गोपाल बौद्ध, प्रधान गुड्डू दिवाकर, इंद्रजीत संखवार, संतराम गौतम और पूर्व प्रधान नरेश राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: शिक्षक संघ ने स्कूलों का किया दौरा, लंबित भुगतान और भ्रष्टाचार पर जताई नाराजगी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button