उत्तरप्रदेशकानपुर देहात

कानपुर देहात में किशोर लापता,पुलिस ने गठित की टीमें

लोगों से की मदद की अपील

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से गुरुवार को एक किशोर अचानक कहीं लापता हो गया।परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोर की तलाश शुरू कर दी है।साथ ही पुलिस ने किशोर के संबंध में लोगों से मदद की अपील की है।

जगदीशपुर गांव निवासी महावीर सिंह यादव ने शुक्रवार को थाना डेरापुर में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र मयंक यादव गुरुवार की दोपहर करीब 11.16 बजे भोगनीपुर से घाटमपुर के मध्य कहीं चला गया है।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।मयंक का इकहरा बदन,चेहरा लंबा गोल,रंग सांवला,उम्र करीब 14 वर्ष है।उसने काली जैकेट,काली जींस पैंट और नीले रंग के जूते पहन रखे हैं।

प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।किशोर की तलाश में पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।उन्होंने किशोर की तलाश के लिए लोगों से भी मदद की अपील की है तथा किशोर के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी डेरापुर 9454401472 तथा संपर्क सूत्र प्रभारी निरीक्षक थाना डेरापुर 9454403695 पर सूचना देने की बात कही है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Related Articles

AD
Back to top button